Skip to content
Satya Vachan Church
  • आपका स्वागतExpand
    • हमारे बारे में
    • हमारा विश्वास
    • कलीसियाई वाचा
    • हमारे अगुवे
    • हमारी सेवाएं
    • हिंदी संसाधन
  • संसाधनExpand
    • सभी पुस्तकें
    • सभी श्रेणियाँ
    • बाइबिल अध्ययन
    • Christian Living
    • Church
    • Children
  • सत्य भवन
  • सम्पर्क
  • hi_IN
  • en_US
  • Shopping Cart 0
    • No products in the cart.

सहयोग
Satya Vachan Church
Shopping Cart

हमारी सेवाएं

सण्डे स्कूल

हमारे बच्चों को सण्डे स्कूल में तीन आयु वर्गों में बाँटा गया है। यह बच्चों के लिए कम उम्र से ही परमेश्वर का वचन और उसके सिद्धांत सीखने का मंच है। साथ ही यह सुसमाचारीय मित्रता बनाने के लिए भी एक उत्तम स्थान है, जहां बच्चों को सुसमाचार की सही समझ प्रदान की जाती है, ताकि उचित समय पर वे हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह को व्यक्तिगत रीति से जान पाएं।

सण्डे स्कूल की टीम बच्चों के जीवनों को सुसमाचार के द्वारा बदलते हुए देखना चाहती है। इस उद्देश्य से, वे लगातार हमारे बच्चों को अपनी प्रार्थनाओं में स्मरण रखते हैं, इस आशा के साथ कि परमेश्वर उनको उद्धार प्रदान करें।

बाइबल शिक्षण

शिष्यता की कक्षाएँ कलीसिया के सदस्यों के लिए सीखने और वचन और सिद्धान्त से सुसज्जित (प्रशिक्षित) होने का समय है। अगुवे इस नियमित शिक्षण के माध्यम से कलीसिया के सदस्यों को दृढ़ करने की आशा करते हैं, जिसमें वे प्रत्येक विषय को गहराई से और व्यवस्थित रूप से सिखाएँगे।

गर्मियों के समय का अवकाश।

इंटर्नशिप प्रशिक्षण

पासबानीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उन पुरुषों के लिए एक अवसर है जिन्होंने अपनी सेमिनरी की पढ़ाई को पूरी कर लिया है और जिनको सेवकाई में आने से पहले सेवा में व्यवहारिक अनुभव की आवश्यकता है। ऐसे भाइयों के लिए, उन्हें प्रशिक्षित करने हेतु एक या दो साल का पासबानीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उन्हें कलीसिया-रोपण के लिए बाहर भेजा जा सके। प्रति वर्ष चार लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है।

पासबानीय प्रशिक्षण पाने वाले भाई पुस्तकें पढ़ने, चर्चा करने, रविवारीय सेवा समीक्षा बैठकों में भाग लेने, आदि में शामिल होते हैं। वे लोगों के घरों में जाकर उनसे मिलते तथा कलीसिया के सदस्यों के साथ बाइबल का अध्ययन करते हैं।

यह पासबानीय प्रशिक्षण पाने वालों के लिए एक अनूठा अवसर है जिसमें वे व्यवहारिक रूप से कलीसिया और शिष्यता के बारे में सीखते हैं और कलीसिया रोपण की सेवा के लिए तैयार होते हैं।

मसीह में भाई

सत्य वचन केन्द्र में कुछ आवासीय शिष्य रहते हैं जो अभी युवा हैं। उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई को पूरी कर लिया है और अब वे यहां रहकर अपनी आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। इस समय के दौरान वे बाइबल सीखते हुए शिष्यता में बढ़ रहे हैं। वे टाइपिंग, कंप्यूटर, ड्राइविंग, संगीत, वीडियो एडिटिंग जैसे अन्य विभिन्न हुनर सीखते हैं।

अगुवे उन्हें आत्मिक जीवन में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें कलीसिया की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। अपनी पढ़ाई के अन्त में यदि परमेश्वर उनमें सेवा करने की इच्छा डालता है, और अगुवे देखते हैं कि उनमें सेवा की रुचि और क्षमता है, तो ऐसे भाइयों को धर्मविज्ञान की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह युवकों को अगुवों के रूप में निर्माण करने के लिए शिष्यता का एक प्रारम्भिक चरण है।

महिलाओं का बाइबिल अध्ययन

हमारी कलीसिया की बहनें एक साथ बाइबल का अध्ययन करने के लिए नियमित रूप से महीने में दो बार मिलती हैं। यह ऐसा समय होता है जब वे परमेश्वर के वचन को गहराई से अध्ययन करतीं और अपने जीवन में लागू करती हैं। इसके साथ ही यह संगति और मित्रता का समय है जहां वे उस वचन के आधार पर एक-दूसरे के लिए प्रार्थना करती हैं, जिसका उन्होंने अध्ययन किया है।

बहनों का समूह 1 यूहन्ना की पुस्तक पर अपना बाइबल अध्ययन संचालित कर रहा है।

इससे उन्हें एक-दूसरे को मजबूत करने और प्रोत्साहित करने में मदद मिल रही है।

भारत में पुरुषों को सुसज्जित करना

भारत में, एक विविध और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध राष्ट्र, मसीही समुदाय के पोषण और मार्गदर्शन में पादरियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हलचल भरे शहरों से लेकर सुदूर गांवों तक, पादरी अपनी मंडलियों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शक, शिक्षक और संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। भारत में लोगों को बाइबल के दृष्टिकोण से सुसज्जित करने की आवश्यकता को समझने के लिए, किसी को धर्मग्रंथों में गहराई से जाना चाहिए और उनके सेवकाई के गहन महत्व को समझना चाहिए।

YouTube Facebook Instagram WhatsApp

त्वरित संपर्क

  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
  • सम्पर्क

संसाधन

  • हिन्दी लेख
  • हिन्दी पुस्तकें
  • अंग्रेजी पुस्तकें
हमारे सुसमाचार सेवकाई का समर्थन करने के लिए सहयोग करें

© Copyright 2026 Satya Vachan Church

  • आपका स्वागत
    • हमारे बारे में
    • हमारा विश्वास
    • कलीसियाई वाचा
    • हमारे अगुवे
    • हमारी सेवाएं
    • हिंदी संसाधन
  • संसाधन
    • सभी पुस्तकें
    • सभी श्रेणियाँ
    • बाइबिल अध्ययन
    • Christian Living
    • Church
    • Children
  • सत्य भवन
  • सम्पर्क
YouTube Facebook Instagram WhatsApp
सहयोग
Search

Fatal error: Uncaught Error: Cannot use object of type WP_Error as array in /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-content/plugins/tailpress/src/CssCache.php:55 Stack trace: #0 /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-content/plugins/tailpress/src/Cache.php(89): FreshBrewedWeb\Tailpress\CssCache->save() #1 /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-content/plugins/tailpress/src/Plugin.php(55): FreshBrewedWeb\Tailpress\Cache->run() #2 [internal function]: FreshBrewedWeb\Tailpress\Plugin->FreshBrewedWeb\Tailpress\{closure}() #3 /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-content/plugins/tailpress/src/Plugin.php(63): ob_end_flush() #4 /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-includes/class-wp-hook.php(324): FreshBrewedWeb\Tailpress\Plugin->FreshBrewedWeb\Tailpress\{closure}() #5 /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #6 /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #7 /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-includes/load.php(1304): do_action() #8 [internal function]: shutdown_action_hook() #9 {main} thrown in /home/u574006788/domains/abny.in/public_html/church/wp-content/plugins/tailpress/src/CssCache.php on line 55